संवाददाता दुष्यंत सिंह मैनेजिंग एडिटर
BJP के पूर्व विधायक Kushagra Sagar ने दिया इस्तीफा, सियासी हलचल तेज
♦ बिसौली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक Kushagra Sagar ने Facebook पोस्ट के जरिए BJP की प्राथमिक सदस्यता और सभी दायित्वों से इस्तीफा देने की घोषणा की।
लिखा कुछ ऐसा
किसी भी संगठन में 11 वर्षों तक पूरी निष्ठा समर्पण और ईमानदारी के साथ जुड़े रहना उस संगठन के कार्यकर्ताओं की सेवा में अपना 100% देना और तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद संगठन के लिए हर संभव प्रयास करना यह केवल राजनीतिक जुड़ाव नहीं बल्कि एक भावनात्मक रिश्ता होता है।
लेकिन जब इतने वर्षों की मेहनत निष्ठा और समर्पण के बदले अपेक्षित सम्मान और अपनापन नहीं मिलता, तो मन को गहरी ठेस पहुँचती है। यह पीड़ा केवल पद या प्रतिष्ठा न मिलने की नहीं बल्कि उस सम्मान और विश्वास के टूटने की होती है जिसे इंसान वर्षों तक अपने दिल में संजोकर रखता है।
मैंने पिछले 11 वर्षों में अपनी तमाम व्यक्तिगत कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया। पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए जहाँ तक मेरी क्षमता और सामर्थ्य थी मैंने हर संभव प्रयास किया। मैंने हमेशा संगठन को अपना परिवार समझा और उसकी मजबूती के लिए अपना बहुमूल्य समय ऊर्जा और समर्पण दिया।
मेरे लिए यह निर्णय आसान नहीं है क्योंकि इन 11 वर्षों से जुड़ी अनेक यादें अनुभव और भावनाएँ इस सफर का हिस्सा रही हैं|
मैं भारतीय जनता पार्टी में बिताए गए समय मिले अवसरों और इस दौरान प्राप्त अनुभवों के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।
इसी आत्ममंथन और अपनी भावनाओं के साथ मैं आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा पार्टी में निभाए जा रहे समस्त दायित्वों से त्यागपत्र देने की घोषणा करता हूँ।
यह निर्णय मेरे 11 वर्षों के राजनीतिक सफर का एक भावुक पड़ाव है। मैं उन सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस यात्रा में मेरा साथ दिया मुझ पर विश्वास जताया और मुझे अपना स्नेह एवं सहयोग प्रदान किया।
मेरे लिए यह अंत नहीं बल्कि आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने की एक नई शुरुआत है।