सहसवान में धूमधाम से निकाली गई राम बारात, कमेटी के साथ प्रशासन रहा मौजूद

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान में धूमधाम से निकाली गई राम बारात, कमेटी के साथ प्रशासन रहा मौजूद

Friday, October 16, 2026 | October 16, 2026 Last Updated 2026-10-16T13:17:22Z
    Share
सहसवान में धूमधाम से निकाली गई राम बारात,
 कमेटी के साथ प्रशासन रहा मौजूद
संवाददाता प्रदीप कुमार की रिपोर्ट सहसवान
सहसवान। नगर में राम बारात धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। राम बारात का शुभारंभ प्रमोद संस्कृत पाठशाला के मैदान से हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने हरी झंडी दिखाकर राम बारात को रवाना किया।
राम बारात प्रमोद संस्कृत पाठशाला से प्रारंभ होकर सहवाजपुर, जहांगीराबाद चौराहा, नयागंज, नवादा चौराहा, कोतवाली, रोडवेज बस स्टैंड, नसरुल्लागंज बाजार, विल्सन गंज और पठान टोला होते हुए तहसील परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। राम बारात के दौरान नगर में उत्साह का माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस भी मौजूद रहे।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी शौर्य अरोड़ा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बॉबी माहेश्वरी, हैदर मियां, आदर्श सक्सेना, अवधर शर्मा, पियूष महेश्वरी, शिशिर माहेश्वरी, सौरभ सक्सेना, नितिन माहेश्वरी और अबीर सक्सेना सहित कमेटी के कार्यकर्ता एवं नगर के लोग मौजूद रहे।
close