संवाददाता विनय अग्रवाल फतेहगंज पूर्वी
फतेहगंज पूर्वी। द्वारकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड में बॉयलर पूजन संपन्न कराया गया अग्नि प्रवेश।
थाना क्षेत्र के गांव नगला जसी के पास स्थित द्वारकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वर्ष 2026 एवं 27 के सत्र में गन्ना पिराई के लिए सोमवार सुबह को विद्यवत रूप से बॉयलर पूजन कर करने के उपरांत अग्नि प्रवेश कराया गया इस अवसर पर इकाई प्रमुख एवं सभी विभागों के अध्यक्ष एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे विधि विधान से पूजन करने के उपरांत भगवान द्वारकाधीश माता ब्रह्मचारिणी से गन्ना पिराई सत्र2026 27 को पूर्णता सफल करने के लिए भगवान से प्रार्थना की गई इस अवसर पर प्रेस नोट जारी करते हुए इंडस्ट्रीज के प्रवक्ता ने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से और श्री द्वारकाधीश के आशीर्वाद से सन् 2026 एवं 27 के आगामी पिराई के लिए विद्वत पूजन किया गया है और कार्य में सफलता प्राप्त करने की भगवान से प्रार्थना की गई है समस्त क्षेत्र में खुशहाली हो एवं इंडस्ट्रीज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो ऐसी हम प्रभु से कामना करते हैं इस अवसर पर द्वारकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।