बदायूं: भाकियू (चढ़ूनी) का धरना चौथे दिन जारी, अवैध कब्जे और गन्ना किसानों की मांगों को लेकर प्रशासन को चेतावनीबदायूं:

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं: भाकियू (चढ़ूनी) का धरना चौथे दिन जारी, अवैध कब्जे और गन्ना किसानों की मांगों को लेकर प्रशासन को चेतावनीबदायूं:

Monday, October 12, 2026 | October 12, 2026 Last Updated 2026-10-12T14:57:08Z
    Share
संवाददाता कौशल पाराशरी यूपी हेड 
बदायूं: भाकियू (चढ़ूनी) का धरना चौथे दिन जारी, अवैध कब्जे और गन्ना किसानों की मांगों को लेकर प्रशासन को चेतावनी
बदायूं:

भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के आह्वान पर स्थानीय और प्रांतीय समस्याओं को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा। बुधवार को बड़ी संख्या में किसान मालवीय आवास गृह पहुंचे और जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
गन्ने के दाम और पुरानी मांगों पर हुंकार
संगठन ने आगामी पेराई सत्र 2026–27 से पहले गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर ₹600 प्रति क्विंटल घोषित करने की पुरजोर मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि बकाया गन्ना भुगतान (ब्याज सहित) और तौल केंद्रों पर घटतौली जैसी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 15 अक्टूबर से प्रदेशभर के साथ बदायूं में भी आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
स्थानीय मुद्दे और अवैध कब्जे का विरोध
धरने के दौरान वक्ताओं ने बदायूं शहर की स्थानीय समस्याओं पर भी गंभीर चिंता जताई:
गली पर अवैध कब्जा: मोहल्ला नई सराय में बीएसएनएल ऑफिस के पास डॉक्टर तारिक द्वारा 8 से 10 फीट चौड़ी गली पर अवैध निर्माण कराने का मामला उठाया गया। किसानों ने तत्काल इस निर्माण को ध्वस्त करने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
किसान की जमीन पर कब्जा: जिला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य ने बताया कि ग्राम जूनिया निवासी प्रेमा और भगवान दास 9 अक्टूबर से धरने पर बैठे हैं। इकरारनामा होने के बावजूद कुछ दबंगों द्वारा खेत पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, लेकिन तहसील प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतीश साहू, जिला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य, वीयुसु दास, शरीफ अब्बासी, इसरार खान, बब्बल, शराफत खां, अरशद खां, नूरुद्दीन, शेर मोहम्मद, मुमताज, कल्लू, रजनेश उपाध्याय, भूदेव कश्यप, इस्लाम, छुन्न खां, रामनाथ, शमशाद, जान मोहम्मद, बृजपाल और शिवदयाल सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
close