संवाददाता अमित कुमार जोशी मिलक रामपुर
सूफ़ी महबूब हसन के उर्स कुल शरीफ के साथ मुकम्मल, दुआ के साथ हुआ समापन
मिलक/रामपुर।* नगर में स्थित दरगाह हज़रत सूफी अल्हाज महबूब हसन शाह का दो रोजा 18 वाँ सालाना उर्स मुबारक आज कुल शरीफ के बाद मुकम्मल हो गया।
सज्जादा नशीन हज़रत सूफी मोहम्मद यासीन शाह की सरपरस्ती और नायब सज्जादा सूफी सलमान मियाँ यासीनी महबूबी की निगरानी में उर्स का आयोजन किया गया था।उर्स के दूसरे और आखिरी दिन आज सुबह कुरआन ख्वानी हुई, जिसके बाद 11 बजे से कुल शरीफ की की शुरुआत हुई जिसमें उलेमाओ ने नातिया कलाम और तकरीर की कुल शरीफ के बाद देश में अमनो-अमान, खुशहाली और सभी अकीदतमंदों के लिए खुसूसी दुआ की गई। दुआ के बाद महफिले रंग हुआ और लंगर तकसीम किया गया और दस्तारबंदी के साथ उर्स का समापन हुआ। दूर-दराज से आए अकीदतमंदों का तांता लगा रहा