संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज
बदायूं। वजीरगंज थाना पुलिस ने ग्राम प्रधान पति को गोली मारने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें शुक्रवार को करैंगी रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया।
आरोपियों के पास से दो तमंचे और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। सभी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को उदयपुर गांव की प्रधान शबीना बेगम के पति इस्लामुद्दीन को पुरानी दुश्मनी के चलते गोली मारी गई थी। घायल इस्लामुद्दीन को बरेली भेजा गया।
जहां उनका इलाज चल रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों में उदयपुर गांव निवासी राशिद, हामिद उर्फ भल्लर, मुंत्याज उर्फ बल्लू और समेराज उर्फ खान साहब शामिल हैं। राशिद से एक तमंचा और तीन कारतूस, मुंत्याज से एक तमंचा और दो कारतूस मिले।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उन पर साजिश और आर्म्सएक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।