पुलिस स्मृति दिवस/राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस स्मृति दिवस/राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।

Friday, October 30, 2026 | October 30, 2026 Last Updated 2026-10-30T14:09:57Z
    Share
प्रेस विज्ञप्ति: दिनांक 30.10.2026
जनपद, बदायूँ।

पुलिस स्मृति दिवस/राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।

संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज

बदायूं। आज दिनांक 25.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस स्मृति दिवस/राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। जिसका नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुमेध मिलिंद जाधव द्वारा किया गया। बलवा ड्रिल में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा दंगा नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न अभ्यास किए गए। ड्रिल के अंतर्गत भीड़ को नियंत्रित करने, उपद्रवी तत्वों से निपटने, लाठीचार्ज, अश्रु गैस के प्रयोग तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल का अभ्यास किया गया। अभ्यास के माध्यम से पुलिसकर्मियों को आपातकालीन एवं विषम परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह, महिला थाना प्रभारी श्रीमती ज्योति सिंह व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।
सोशल मीडिया सेल, बदायूँ।
close