ग्राम पंचायत डकारा पुख्ता में ग्राम प्रधान दीपक शर्मा ने तेज कराया सफाई अभियान
संवाददाता प्रदीप कुमार की रिपोर्ट सहसवान
सहसवान, बदायूँ। ग्राम पंचायत डकारा पुख्ता में ग्राम प्रधान दीपक शर्मा द्वारा गांव में साफ-सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। गांव की गलियों में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
गांव की गलियों में सफाई कराए जाने से ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिलने की उम्मीद है। ग्राम पंचायत में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।