टिकट कटा, सम्मान नहीं मिला… पिता कांग्रेस में, अब बेटी की बारी क्या बिल्सी से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी संघमित्रा मौर्य।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

टिकट कटा, सम्मान नहीं मिला… पिता कांग्रेस में, अब बेटी की बारी क्या बिल्सी से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी संघमित्रा मौर्य।

Saturday, October 24, 2026 | October 24, 2026 Last Updated 2026-10-24T09:35:58Z
    Share
टिकट कटा, सम्मान नहीं मिला… 
पिता कांग्रेस में, अब बेटी की बारी क्या बिल्सी से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी संघमित्रा मौर्य।
संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज
बदायूं । पुर्व सांसद बदायूं डॉ0 संघमित्रा मौर्य को लेकर सियासी अटकलें तेज हैं। 2019 में BJP को बदायूं में बड़ी जीत दिलाने वाली संघमित्रा का 2024 में लोकसभा टिकट कट गया। सार्वजनिक मंच पर उनके छलकते आंसुओं ने भी कई सवाल खड़े किए। पार्टी में उपेक्षा और राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं चलती रहीं।
अब उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस के साथ आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि संघमित्रा भी BJP से अलग रास्ता चुन सकती हैं। चर्चा यहां तक है कि वह कांग्रेस के टिकट पर बदायूं की बिल्सी विधानसभा सीट से 2027 का चुनाव लड़ सकती हैं।
इन अटकलों के बीच सवाल है कि क्या संघमित्रा मौर्य सचमुच BJP छोड़ने की तैयारी में हैं? क्या पिता की नई राजनीतिक दिशा उनके लिए भी नया रास्ता खोलेगी?
लेकिन इन तमाम चर्चाओं पर संघमित्रा का अपना जवाब कुछ और है।
उन्होंने BJP छोड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह BJP में हैं और 2027 का विधानसभा चुनाव उनका चुनाव नहीं है।
फिलहाल कांग्रेस में जाने या बिल्सी से चुनाव लड़ने की चर्चा अटकल ही है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में संघमित्रा मौर्य अपनी राजनीतिक पारी को लेकर क्या फैसला करती हैं।
close