सहसवान। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश कराई और विवादित जमीन को कथित अवैध कब्जे से मुक्त कराकर भू-स्वामी को कब्जा दिलाया।
संवाददाता प्रदीप कुमार की रिपोर्ट सहसवान
नगद के मोहल्ला नसरुल्लागंज निवासी रामकृष्ण सक्सेना उर्फ राय साहब ने अपनी पत्नी सरला सक्सेना के नाम दंड झील में स्थित भूमि मौके पर कम होने की शिकायत एसडीएम से की थी एसडीएम ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए खेत की ठियाबंदी कराकर संबंधित लेखपाल और कानून से पैमाइश कराई मौके पर जमीन कम होने पर संबंधित अवैध कब्जदारों को नोटिस भेजे गए लेकिन किसी ने आपत्ति नहीं की उसके बाद पुलिस फोर्स के साथ लेखपाल कानून को भेजकर पीड़ित की जमीन पर चिन्हित कर कब्जा दिला दिया गया उक्त भूमि के लगभग 27 बीघा रकबे में से करीब 12 बीघा जमीन पर एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा खेती किए जाने का मामला सामने आया था। इस संबंध में रामकृष्ण सक्सेना ने उप जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर किया था।
मामले में न्यायालय के निर्देश पर भूमि की पैमाइश एवं हदबंदी के लिए राजस्व टीम नियुक्त की गई। इसके बाद राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और भूमि की नापजोख की। कार्रवाई के दौरान संबंधित भूमि को कब्जामुक्त कराकर शिकायतकर्ता को कब्जा दिलाया गया।