खुडवारा से कूड़ा शाहपुर मार्ग जर्जर, 7 से 8 गांवों के ग्रामीण परेशान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खुडवारा से कूड़ा शाहपुर मार्ग जर्जर, 7 से 8 गांवों के ग्रामीण परेशान

Saturday, October 24, 2026 | October 24, 2026 Last Updated 2026-10-24T10:50:55Z
    Share
खुडवारा से कूड़ा शाहपुर मार्ग जर्जर, 7 से 8 गांवों के ग्रामीण परेशान
संवाददाता राजेश कुमार गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं
विकास खण्ड कादरचौक क्षेत्र के ग्राम खुडवारा से कूड़ा शाहपुर और खरगी नगला सहित आसपास के गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की स्थिति काफी खराब बनी हुई है। जर्जर और कच्चे रास्ते के कारण ग्रामीणों को प्रतिदिन आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग लगभग 7 से 8 गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके सुधार की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की समस्या को लेकर संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बरसात के मौसम में रास्ते पर कीचड़ होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, खेतों की रखवाली के लिए मार्ग के किनारे तार लगाए गए हैं, जिससे मोटरसाइकिल और अन्य दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि खुडवारा से कूड़ा शाहपुर को जोड़ने वाले इस मार्ग का जल्द से जल्द पक्की सड़क के रूप में निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
close