*पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम*
संवाददाता रोहतास आर्य
पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस (दिनांक 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक) के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 24.10.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ स्थित शहीद स्मारक स्थल पर बैण्ड वादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह, उ0नि0स0पु0 श्री दीनानाथ मौर्य, गणना मेजर श्री सुभाष चन्द्र शर्मा, स्टोर मोहर्रिर श्री किशन लाल सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।