महान शिव भक्त रावण की अच्छाइयों से हमे सीख लेनी चाहिए -पं अमन मयंक शर्मा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महान शिव भक्त रावण की अच्छाइयों से हमे सीख लेनी चाहिए -पं अमन मयंक शर्मा

Wednesday, October 21, 2026 | October 21, 2026 Last Updated 2026-10-21T13:55:33Z
    Share
दशहरा पर रावण मंदिर मे विशेष पूजा अर्चना की गयी।

महान शिव भक्त रावण की अच्छाइयों से हमे सीख लेनी चाहिए -पं अमन मयंक शर्मा

अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पं अमन मयंक शर्मा के नेतृत्व में दशहरा के पर्व पर रावण मंदिर में भगवान शिव एवं महान शिव भक्त रावण की विशेष पूजा अर्चना की गई।। 
अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा ,सुमित मिश्रा,सुमित शर्मा एवम् शशिकान्त रावत ने भगवान शिव एवं रावण का षोडशोपचार पूजन किया एवं मंत्र जाप किया। इसके उपरांत भगवान शिव को समर्पित हवन का आयोजन कर रावण एवं भगवान शिव की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।पंडित अमन मयंक शर्मा ने रावण रचित शिव तांडव स्त्रोत का पाठ एवं गायन कर दशहरा पूजन सम्पूर्ण किया।
 इस अवसर पर अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पं अमन मयंक शर्मा ने कहा कि रावण जैसा शिव भक्त चारों युगों में पैदा नही हुआ। प्रत्येक मनुष्य को रावण की विद्दान्ता,उनकी शिव भक्ति एवं अच्छाइयों से सीख लेनी चाहिए।
अमन मयंक शर्मा ने ब्राह्मण समाज के लोगो को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी ब्राह्मण के खिलाफ कोई साजिश और षड्यंत्र हो तो सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर उसकी. मदद करनी चाहिए। 
गौरव पाठक एवं शशिकांत रावत ने कहा कि रावण ने भगवान शिव की सर्वश्रेष्ठ स्तुति शिव तांडव स्त्रोत की रचना कर शिव भक्ति को एक नया आयाम दिया।सुमित शर्मा ,सुमित मिश्रा एवं नन्हे पाठक कहा कि रावण महाज्ञानी,परम प्रतापी एवं तेजस्वी थे एवं प्रत्येक शिव भक्त को रावण से भगवान शिव की असीम भक्ति करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। अंत मे पं अमन मयंक शर्मा ने रावण द्वारा रचित शिव तांडव स्त्रोत का पाठ कर दशहरा पूजन सम्पूर्ण किया।इसके उपरांत नेहरू चौक पर रावण की शोभायात्रा में पं अमन मयंक शर्मा ने रामलीला बदायूं मे रावण का किरदार निभाने वाले रावण के स्वरुप पं परमानंद मिश्रा का तिलक कर माला पहनाकर एवं पटका पहनाकर आरती की
।इस अवसर पर दक्ष सारस्वत,गीता शर्मा,रितेश उपाध्याय,,अंजलि मिश्रा,वैदिक पाठक,काशी पाठक,अतुल शर्मा सहित दर्जनों शिव भक्त मौजूद रहे।
राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से
close