सहसवान पुलिस का मिशन शक्ति अभियान: प्रमोद इंटर कॉलेज में छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, SI शिवानी ने बताए हेल्पलाइन नंबर*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान पुलिस का मिशन शक्ति अभियान: प्रमोद इंटर कॉलेज में छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, SI शिवानी ने बताए हेल्पलाइन नंबर*

Thursday, October 15, 2026 | October 15, 2026 Last Updated 2026-10-15T14:22:02Z
    Share
सहसवान पुलिस का मिशन शक्ति अभियान: प्रमोद इंटर कॉलेज में छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, SI शिवानी ने बताए हेल्पलाइन नंबर

संवाददाता प्रदीप कुमार की रिपोर्ट सहसवान

 सहसवान -पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत आज छात्राओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया।

*प्रभारी निरीक्षक सहसवान के निर्देशन में* मिशन शक्ति प्रभारी *महिला उप निरीक्षक शिवानी सिंह* अपनी टीम के साथ *प्रमोद इंटर कॉलेज* पहुंचीं।

यहाँ उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ सीधा संवाद किया और उन्हें -

*1. हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी -* महिला हेल्पलाइन 1090, 181, यूपी 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में बताया कि मुसीबत के समय एक कॉल कैसे मददगार बन सकती है।

*2. सरकारी योजनाओं से अवगत कराया -* सरकार द्वारा बेटियों के लिए चलाई जा रही कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।

*3. साइबर क्राइम से बचाव -* मोबाइल पर आने वाले फर्जी लिंक, OTP शेयर न करने और सोशल मीडिया पर सतर्क रहने के बारे में विस्तार से समझाया।

SI शिवानी सिंह ने कहा "आपको डरना नहीं है, आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे आपके साथ है। कोई भी समस्या हो तो तुरंत 1090 पर कॉल करें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।"

कॉलेज की छात्राओं ने पुलिस की इस पहल का उत्साह के साथ स्वागत किया। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है।
close