जमीन के बैनामे को लेकर मारपीट और लूट का आरोप, पीड़िता ने SSP से की शिकायत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जमीन के बैनामे को लेकर मारपीट और लूट का आरोप, पीड़िता ने SSP से की शिकायत

Wednesday, October 21, 2026 | October 21, 2026 Last Updated 2026-10-21T14:13:49Z
    Share
*जमीन के बैनामे को लेकर मारपीट और लूट का आरोप, पीड़िता ने SSP से की शिकायत
*
संवाददाता प्रदीप कुमार की रिपोर्ट जरीफनगर सहसवान

*सहसवान (बदायूं):* थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम जकूपुर निवासी सोनवती पत्नी स्व. दोदाराम सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

*पीड़िता का आरोप है कि* घटना 17/10/2026 करीब शाम 3 बजे की है। पीड़िता अपनी लड़की के ससुराल कुछ दिन पूर्व गई थी।

*पीड़िता का आरोप है कि* उसकी गैर-मौजूदगी में उसके लड़के वीरपाल के साथ राजेश पुत्र बधोरी सिंह, अनार पुत्र बधोरी सिंह, सोनवती पत्नी वीरपाल सिंह और बदमाश किस्म के लोगों ने मारपीट की।

*पीड़िता का आरोप है कि* उसकी भूमि की 4 बीघा से 20 बीसी में उसके लड़के से शराब के नशे में बैनामा करा लिया है।

*पीड़िता का आरोप है कि* जब वह अपने घर वापस आई तो राजेश पुत्र बधोरी सिंह, अनार सिंह पुत्र बधोरी सिंह, सोनवती पत्नी वीरपाल सिंह ने उसके साथ मारपीट की और घर में रखे हुए नगद दो लाख रुपये आरोपी लोग निकाल कर ले गए।

*पीड़िता का आरोप है कि* सतीश से भूमि के डेढ़ महीने पूर्व बैनामा के रुपये के लिए जब उसने आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके लड़के को गायब कर दिया है जिसमें मेरी पुत्रवधू भी मिली हुई है, और उनके द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

*पीड़िता का आरोप है कि* वह आरोपियों से काफी परेशान है और अपनी और अपने लड़के की जान माल का उन लोगों से खतरा भी बना हुआ है।

पीड़िता ने SSP से आरोपियों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने  की मांग की है।
close