*11 नवंबर से शुरू होगा द्वारिकेश चीनी मिल का पेराई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

*11 नवंबर से शुरू होगा द्वारिकेश चीनी मिल का पेराई

Monday, November 2, 2026 | November 02, 2026 Last Updated 2026-11-02T14:45:31Z
    Share
संवाददाता विनय अग्रवाल फतेहगंज पूर्वी 
 *11 नवंबर से शुरू होगा द्वारिकेश चीनी मिल का पेराई सत्र*

फतेहगंज पूर्वी । 

द्वारिकेश चीनी मिल में सोमवार को आगामी पेराई सत्र 2026-27 के सफल संचालन के लिए वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ इण्डेंट पूजन किया गया। मिल अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना कर नए पेराई सत्र के निर्विघ्न संचालन तथा क्षेत्र के किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की।
मिल प्रबंधन के अनुसार, आगामी पेराई सत्र का शुभारंभ 11 नवंबर को प्रस्तावित है। इसके लिए मिल में तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं, ताकि किसानों को गन्ना आपूर्ति और तौल के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मिल प्रबंधन ने किसानों से अपील की है कि वे गन्ना आपूर्ति के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली, मजदूर और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय से कर लें। पर्ची का मैसेज मिलने के बाद ही गन्ने की छिलाई करें और पर्ची में दर्ज प्रजाति के अनुसार ही गन्ने की आपूर्ति करें।
प्रबंधन ने बताया कि इन दिनों शरदकालीन गन्ना बुवाई के लिए मौसम अनुकूल है। किसान 20 नवंबर तक बुवाई कर सकते हैं। मिल क्षेत्र में अच्छी पैदावार देने वाली कोशा 18231, कोशा 19231 और कोलख 16202 प्रजातियों का बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
इण्डेंट पूजन में अनिल कुमार त्यागी, वीबी सिंह, उपेन्द्र कुमार उपाध्याय, विशाल सूरी, सुधीर कुमार सिंह, सोबिन्दर सिंह, सुनील पुनिया, दुर्गेश बिहारी, सुशील कुमार, मुकेश शर्मा, मनोज सक्सेना सहित गन्ना विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मिल प्रबंधन ने किसानों से नए पेराई सत्र में सहयोग करने और निर्धारित पर्ची के अनुसार स्वच्छ एवं ताजा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की।
close