बदलते उत्तर प्रदेश की नई पहचान पर न्यूज़18 के संवाद कार्यक्रम में गूंजा विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
संवाददाता अमित कुमार जोशी मिलक रामपुर
मिलक के वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा ने युवाओं से किया लक्ष्य निर्धारित कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान, न्यूज़18 ने स्मृति चिह्न भेंटकर किया सम्मानित
मुरादाबाद। बदलते उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा, नई पहचान, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के लिए राष्ट्रीय समाचार चैनल न्यूज़18 द्वारा मुरादाबाद के पंचायत भवन सभागार में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘बदलते उत्तर प्रदेश की नई पहचान’ विषय पर आयोजित यह कार्यक्रम यूपी कमिश्नरीज कांटेक्ट के अंतर्गत संपन्न हुआ। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, उद्योग विभाग के अधिकारियों तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों ने सहभागिता करते हुए प्रदेश के विकास और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में रामपुर जनपद के मिलक निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा को भी अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान न्यूज़18 के आलोक जी ने बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। संवाद की प्रश्नोत्तर श्रृंखला में डॉ. शर्मा ने उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप, विकास की अवधारणा, सामाजिक समरसता, अंत्योदय तथा युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।
डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के विभिन्न आयामों पर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है। विकास का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा हो सकता है, जब उसका लाभ समाज के प्रत्येक