*20.497 किलोग्राम अफीम के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
संवाददाता सुधीर शर्मा ब्यूरो चीफ रामपुर
रामपुर। जनपद के सैफनी थाना पुलिस, एएनटीएफ यूनिट बरेली व एएनटीएफ सब यूनिट की संयुक्त टीम ने 20.497 किलोग्राम अफीम के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार। साथ ही संयुक्त टीम ने मौके से चार मोबाइल फोन, एक स्कॉर्पियो एन गाड़ी और 6220 रूपए नगद बरामद किए।
रामपुर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी शाहाबाद के पर्यवेक्षण में सैफनी थाना पुलिस,एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर 2 नवंबर 2026 को अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले तीन तस्करों अवधेश कुमार शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा निवासी ग्राम हडौलिया भोलापुर थाना कैंट बरेली, नवीन पुत्र नत्थूलाल ग्राम बंशीपुर थाना शाही जनपद बरेली और तीसरा विपिन कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम बूटरकलां थाना बढ़नी कला जनपद मोगा राज्य पंजाब को बिलारी शाहबाद मुख मार्ग पर शिव धर्म कांटे के पास से 20 किलो 497 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जिसकी कीमत लगभग एक करोड रुपए है के साथ चार मोबाइल फोन एक स्कॉर्पियो एन गाड़ी तथा 6220/=रूपए नगद के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि यह अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई का काम एक व्यक्ति जो की बरेली का रहने वाला है उसके लिए करते हैं। इस व्यक्ति के कहने पर यह अफीम गाड़ी से ले जाकर पंजाब में उसकी बताई हुई पार्टी को डिलीवरी करने वाले थे।