संवाददाता कौशल पाराशरी यूपी हेड बदायूं
2 -11- 2026 दिन सोमवार पूर्व प्रधान के भाई जितेंद्र सिंह को बंदर ने बुरी तरह काटा जिला अस्पताल भेजे गए.... आप सभी को बताते चलें कि बंदरों के आतंक से ग्राम वासियों का खेतों की तरफ जाना गांव में निकलना कहीं आना जाना बंदरों के कारण दुश्वार हो गया है ग्राम दहेमी में बंदरों का आतंक इस तरह बढ़ रहा है की बंदर पहले खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे अब तो उन्होंने इंसान को ही नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया इसी क्रम में चलते हुए बदायूं के दहेमी गांव में बंदरों द्वारा लोगों को काटे जाने के कई मामले सामने आए हैं यह बंदर लोगों को इतना गंभीर रूप से काट रहे हैं की जिला अस्पताल वाले बरेली या अन्य अस्पतालों को लोगों को रेफर कर रहे हैं सोमवती पत्नी महिपाल को ऋषिकेश रेफर किया गया है यतेंद्र सिंह पुत्र अंबासहय को पैरों में टांके आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है कई लोग ऐसे हैं जो जिला अस्पताल में टीकाकरण कर कर अपने घर आ चुके हैं इसी क्रम में आज अजय कुमार सिंह बुरी तरह घायल कर दिया है ग्राम प्रधान के द्वारा वन विभाग टीम को अवगत कराया गया है की इन बंदरों के आतंक से हमें निजात दिलाया जाए यह बंदर लोगों पर पीछे से हमला करके गंभीर जख्म देता है वन विभाग की टीम को सूचना दिया जाने के बावजूद भी अभी तक ना तो गांव के अंदर कोई बंदा की टीम का आदमी पहुंचा है ना कोई अधिकारी ने अभी किस गांव के बारे में संज्ञान दिया है ग्रामीण में बंदरों के प्रति आक्रोश व्याप्त है इस अवसर पर डॉक्टर प्रशांत सिंह राठौड़ प्रधान अवधेश कोटेदार राजू सिंह मुन्नालाल शर्मा बबलू देवेंद्र सिंह तेग बहादुर सिंह गौरव सिंह सौरभ पटेल आदि लोग उपस्थित रहे