बागेश्वर धाम की कथा को लेकर पुलिस अलर्ट, आईजी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बागेश्वर धाम की कथा को लेकर पुलिस अलर्ट, आईजी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Saturday, November 7, 2026 | November 07, 2026 Last Updated 2026-11-08T06:07:24Z
    Share

संवाददाता कौशल पाराशरी यूपी हेड 
बागेश्वर धाम की कथा को लेकर पुलिस अलर्ट, आईजी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रतापगढ़। कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह की ओर से बेंती में आयोजित होने वाले श्री बागेश्वर धाम सरकार के धार्मिक कथा कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान आईजी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, पार्किंग, प्रवेश और निकास मार्गों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी भी ली।
आईजी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था की जाए। सुरक्षा के लिहाज से सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने तथा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
close