बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे रैन बसेरे, पेयजल शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे रैन बसेरे, पेयजल शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

Monday, November 23, 2026 | November 23, 2026 Last Updated 2026-11-23T15:22:39Z
    Share
संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं 

बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे रैन बसेरे, पेयजल शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

शीतलहर से बचाव के लिए सभी रैन बसेरों एवं अलाव की व्यवस्था समय से पूर्ण करें 01 दिसंबर से रैन बसेरे संचालित हों जिलाधिकारी*

शाहजहांपुर, 23 नवंबर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शीतलहर से बचाव एवं निराश्रित और जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान करने के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत वर्ष स्थापित स्थायी एवं अस्थायी रैन बसेरों और अलाव व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आवश्यकता के अनुसार रैन बसेरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे ठंड के दौरान निराश्रित, यात्रियों एवं जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित आश्रय मिल सके। सभी रैन बसेरों के बाहर स्पष्ट बोर्ड तथा सार्वजनिक स्थलों पर साइन बोर्ड लगाए जाएं, जिन पर रैन बसेरों में उपलब्ध निःशुल्क सुविधाओं का उल्लेख अनिवार्य रूप से किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि रैन बसेरों में पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, बिस्तर एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध रहें। सभी संबंधित अधिकारी 30 नवंबर तक रैन बसेरों एवं अलाव की व्यवस्था सहित समस्त तैयारियां पूर्ण कर लें, ताकि 01 दिसंबर से रैन बसेरों का संचालन सुनिश्चित हो सके।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण की तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे जरूरतमंदों को शीतलहर के दौरान राहत पहुंचाई जा सके।

बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
close