पत्रकार को धमकी देना प्रधान को पड़ा भारी, पुलिस ने मुन्नतयाज अली को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पत्रकार को धमकी देना प्रधान को पड़ा भारी, पुलिस ने मुन्नतयाज अली को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

Thursday, November 19, 2026 | November 19, 2026 Last Updated 2026-11-19T11:27:16Z
    Share
संवाददाता काशिफ अली खान
*पत्रकार को धमकी देना प्रधान को पड़ा भारी, पुलिस ने मुन्नतयाज अली को गिरफ्तार कर भेजा जेल* 

सहसवान (बदायूं)। पत्रकार को धमकाने के आरोप में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ग्राम प्रधान मुन्नतयाज अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पत्रकारों की सुरक्षा और निर्भीक पत्रकारिता को लेकर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम वेरपुर मानपुर, विकास खंड दहगवां निवासी ग्राम प्रधान मुन्नतयाज अली पर एक पत्रकार को धमकी देने का आरोप है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पत्रकार समाज का सजग प्रहरी और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। जनसमस्याओं, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक गतिविधियों को उजागर करना पत्रकारों का दायित्व है। ऐसे में पत्रकारों को धमकाने की घटनाएं स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई को पत्रकार को धमकी देने के मामले में कानून का पालन सुनिश्चित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगी।

 *पत्रकारिता की राह में धमकी नहीं, कानून का राज सर्वोपरि।*

close