बदायूं: शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जरीफनगर पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार
संवाददाता प्रदीप कुमार की रिपोर्ट सहसवान
सहसवान। बदायूं जिले के थाना जरीफनगर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उनका चालान न्यायालय सहसवान भेज दिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इंद्रपाल और हरेंद्र निवासी भीमपुर दोस्तपुर, मुनेन्द्र और राजवीर निवासी भोगाजीत नगला, रामवीर निवासी रसूलपुर तथा नईम निवासी सुखटिया थाना बिल्सी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।