कार्तिक पूर्णिमा पर डॉ. महेंद्र देव ने नगरिया घाट पर श्रद्धालुओं को फल एवं जल वितरित कर दी शुभकामनाएं और किया जनसंपर्क।
तहसील संवाददाता विनय अग्रवाल की रिपोर्ट
फतेहगंज पूर्वी ।
गंगा स्नान के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रबल दावेदार एवं उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों को गंगा स्नान पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने ग्राम शिवनगर, जिगनिया, बसावनपुर, शिवपुरी, नखी, सिंधवा एवं नगरिया कला सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने गंगा स्नान के पावन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इसके साथ ही गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सेवा भाव से फल एवं पेयजल का वितरण भी किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी डॉ. मीना देव भी उनके साथ मौजूद रहीं।
डॉ. महेंद्र देव ने कहा कि पर्व और त्योहार हमारी संस्कृति, आस्था एवं सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे अवसरों पर जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करना आत्मिक संतोष प्रदान करता है।
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से उनका आत्मीय संवाद और श्रद्धालुओं के बीच सेवा कार्य चर्चा का विषय रहा।