लखनऊ में होने वाले 'संविधान बचाओ मार्च' को लेकर रामपुर कांग्रेस ने कसी कमर, प्रेस वार्ता कर बनाई रणनीति*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लखनऊ में होने वाले 'संविधान बचाओ मार्च' को लेकर रामपुर कांग्रेस ने कसी कमर, प्रेस वार्ता कर बनाई रणनीति*

Wednesday, November 25, 2026 | November 25, 2026 Last Updated 2026-11-25T08:40:34Z
    Share
रामपुर से ब्यूरो चीफ सुधीर शर्मा की रिपोर्ट
*लखनऊ में होने वाले 'संविधान बचाओ मार्च' को लेकर रामपुर कांग्रेस ने कसी कमर, प्रेस वार्ता कर बनाई रणनीति*

रामपुर: 26 नवंबर दिन गुरुवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाले 'संविधान बचाओ मार्च' को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी, रामपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए लखनऊ में होने वाला यह मार्च बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई और रामपुर जनपद से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लखनऊ कूच करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निक्कू पंडित, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बाक़र अली ख़ान, नोमान मुमताज़ ख़ान, शारिब अली ख़ान, शकील मंसूरी, राजेश लोधी, चितरंजन श्रीवास्तव, ज़की ख़ान एवं इमरान पाशा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
close