थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कान्हा नगला में हुए दोहरे हत्याकाण्ड की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त गिरफ्तार”

Notification

×

All labels

All Category

All labels

थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कान्हा नगला में हुए दोहरे हत्याकाण्ड की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त गिरफ्तार”

Tuesday, November 24, 2026 | November 24, 2026 Last Updated 2026-11-24T15:01:06Z
    Share
राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से                                                        
                                                           
“थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कान्हा नगला में हुए दोहरे हत्याकाण्ड की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त गिरफ्तार”

दिनांक 14.11.2026 को वादी श्री नूरआलम पुत्र श्री जहूरबक्श ने थाना बिनावर जनपद बदायूँ पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी समधन श्रीमती नियाज बानो उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम कान्हा नंगला थाना बिनावर जनपद बदायूँ दिनांक 13.11.2026 की शाम को अपनी बेटी हिना के बेटे अफनान उम्र करीब 08 वर्ष को अपने साथ लेकर अपने घर गई थी वह अपने घर में अकेली रहती है। अगले दिन दिनांक 14.11.2026 की प्रातः जब हिना चाय लेकर इनके घर गई तो पाया कि घर का दरवाजा खुला था तथा नियाज बानो और अफनान मृत अवस्था में घर में पडे थे । दोनों मृतकों के गले पर चोट के निशान थे।
 
                     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के आदेशानुसार एंव अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्दशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना बिनावर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 275/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात के अनावरण हेतु टीमें गठित की गयी थी। दौराने विवेचना साक्ष्यो के आधार पर घटना कारित करने वाले प्रकाश में आये अभियुक्त आजिम उर्फ अजीम पुत्र जाकिर (उम्र 24 वर्ष) निवासी ग्राम कान्हा नंगला थाना बिनावर जनपद बदायूँ को आज दिनांक 24.11.2026 को विजय नगला चौराहा थाना बिनावर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

पूछताछ का विवरणः - पूछताछ के दौरान अभियुक्त आजिम उर्फ अजीम पुत्र जाकिर निवासी ग्राम कान्हा नंगला, थाना बिनावर, जनपद बदायूँ, उम्र करीब 24 वर्ष ने बताया कि वह दिल्ली में सिलाई का कार्य करता है तथा नशे का आदी है। मृतका नियाज बानो से उसकी पूर्व से जान-पहचान एवं घर पर आना-जाना था तथा वह नियाज बानो के प्रति आकर्षित था व उससे सम्बन्ध बनाना चाहता था। दिनांक 13.11.2026 को रात्रि करीब 08:00 बजे वह नियाज बानो के घर पहुँचा तथा उससे छेडछाड करने की कोशिश की तो नियाज बानो के विरोध करने व शोर मचाने पर बदनामी के डर से अभियुक्त ने दोनों हाथों से मृतका का गला दबा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसी दौरान मृतका का नाती अफनान कमरे में आ गया और चिल्लाने लगा, जिस पर अभियुक्त ने उसका भी मुँह दबाकर गला घोंट दिया, जिससे उसकी भी मृत्यु हो गई। इसके बाद अभियुक्त ने अफनान के शव को चारपाई पर लिटा दिया था और वहां से चला गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
आजिम उर्फ अजीम पुत्र जाकिर निवासी ग्राम कान्हानगला थाना बिनावर जनपद बदायूँ ।

आपराधिक इतिहासः- 
मु0अ0सं0275/2026 धारा 103(1) बी0एऩ0एस0 बनाम आजिम उर्फ अजीम थाना बिनावर, जनपद बदायूँ ।

गिरफ्तार करने वाली टीम:- 
1.प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मय टीम
2.एसओजी प्रभारी मय टीम
3.सर्विलांस प्रभारी मय टीम
close