संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं
बरेली। थाना भोजीपुरा में तैनात उपनिरीक्षक पवन कुमार एवं उपनिरीक्षक विनय बहादुर सिंह को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य ने दोनों पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।
इस सम्मान से पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन हुआ। वहीं, पुलिस विभाग में बेहतर कार्य करने और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किए जाने से अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी।