सहसवान पुलिस ने लूट का किया खुलासा, दो बदमाश तमंचों सहित गिरफ्तार*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान पुलिस ने लूट का किया खुलासा, दो बदमाश तमंचों सहित गिरफ्तार*

Thursday, November 12, 2026 | November 12, 2026 Last Updated 2026-11-12T13:28:05Z
    Share
*सहसवान पुलिस ने लूट का किया खुलासा, दो बदमाश तमंचों सहित गिरफ्तार*

संवाददाता प्रदीप कुमार की रिपोर्ट सहसवान

*सहसवान।* सहसवान पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटी गई सोने की चैन, चांदी का गुच्छा, एक मोटरसाइकिल और दो अवैध तमंचे बरामद हुए हैं।

बता दें। 8 नवंबर को भगता नंगला निवासी कल्याण सिंह अपनी बेटी प्रीति को उसकी ससुराल से वापस ला रहे थे। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने प्रीति की सोने की चैन व चांदी का गुच्छा छीन लिया था। इस मामले में थाना सहसवान में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए थाना प्रभारी नरेश कुमार के निर्देशन में उपनिरीक्षक जावेद अली की टीम लगाई गई थी। मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हरदतपुर रोड पर सरकारी ट्यूबवेल के पास से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अरबाज पुत्र शरीफ अहमद निवासी पठान टोला व अजीम पुत्र अय्यूब निवासी बजरिया, थाना सहसवान के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूट का माल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल यूपी 24 B.D 9912 व दो तमंचे 315 बोर मय कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
close