-100 मीटर दौड़ में विनय कुमार ने मारी बाजी।
-एक दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का ब्लॉक स्तरीय भव्य आयोजन।
वजीरगंज: एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा का भव्य समापन। ब्लाक प्रमुख पुत्र शिवम सिंह एवं विष्णु वार्ष्णेय ने हरी झंडी दिखाकर खेलों का शुभारंभ किया, वही नगर पालिका बदायूं की अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला गोयल ने विजई खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
आज नगर के बड़े फील्ड में एक दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन कराया गया, जिसमें 100 मीटर दौड़ में ग्राम दौलतपुर के विनय कुमार ने बाजी मारी, वही ग्राम सोही के प्रवेश कुमार द्वितीय एवं वजीरगंज के तय्यूब खां तृतीय स्थान पर रहे।
400 मीटर दौड़ में रंजीत प्रथम, सनूप सिंह द्वितीय एवं साहिल तृतीय स्थान पर रहे, 1600 मीटर दौड़ में सचिन यादव प्रथम, रजनेश द्वितीय एवं नितिन सिंह राठौर तृतीय स्थान पर रहे।
वही क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में वार्ष्णेय क्रिकेट क्लब वजीरगंज एवं सिंह साहब क्रिकेट क्लब बनिया के बीच रोचक मुकाबला हुआ। सिंह साहब क्रिकेट क्लब के कप्तान बंटी सिंह ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया, वही वार्ष्णेय क्रिकेट क्लब के कप्तान हर्षित वार्ष्णेय की टीम 85 रन पर ही ढेर हो गई, जिसे कप्तान बंटी की टीम ने मैच को बड़ी आसानी से जीत लिया।
मुख्य अतिथि दीपमाला गोयल ने विजय खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल, प्रमाण पत्र आदि देकर सम्मानित किया। वही खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से खिलाड़ी युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। हर क्षेत्र में ऐसे आयोजन होना बहुत जरूरी है। वही मुख्य आयोजक विष्णु वार्ष्णेय ने बताया कि जो खिलाड़ी आज की प्रतियोगिता में विजई रहे हैं उनको जनपद स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का जल्द ही अवसर मिलेगा। संचालन कवि अखिलेश सिंह ने किया।
इस अवसर पर मुख्य सहयोगी पंडित देवेश शंखधार, निशांत सिंह निशू, पवन पाठक, मोहित सिंह, सोनू मौर्य, निर्मित गुप्ता, जुबेर पाजी, राजेश गुप्ता, फाजिल, अनुज सक्सेना, जोगेश वार्ष्णेय, मुकेश पेंटर, हिमांशु राघव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
वरिष्ठ संवाददाता देवेश शंखधार की रिपोर्ट