कल 8 नवंबर को रामपुर पहुंचेगे मुख्यमंत्री

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कल 8 नवंबर को रामपुर पहुंचेगे मुख्यमंत्री

Sunday, November 7, 2021 | November 07, 2021 Last Updated 2021-11-08T03:58:45Z
    Share
कल 8 नवंबर को रामपुर पहुंचेगे मुख्यमंत्री, 58.63 करोड़ की रामपुर को देंगे सौगात



रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रामपुर आगमन से पूर्व पुलिस लाइन से लेकर महात्मा गांधी स्टेडियम तक सब कुछ चकाचक कर दिया है। फिजीकल कालेज स्टेडिम में पंडाल बनाने का काम क्रेनों और मजदूरों के माध्यम से दिनों रात कराया जा रहा है। 

कल आठ नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़नखटोला पुलिस लाइन में अपराह्न करीब 2:30 बजे उतरेगा। पूरे दिन अधिकारियों के हूटर बजाते वाहन कार्यक्रम स्थल पर चक्कर लगाते रहे।

फिजिकल कालेज के महात्मा गांधी स्टेडियम पर आठ नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम है। जिसके तहत सफाई व्यवस्था और पंडाल बनाए जाने का युद्ध स्तर पर हो रहा है। 

इसके अलावा स्वार रोड के डिवाइडर को रंग-पालिश भी कराया जा रहा है। स्वार रोड के दोनों ओर की झाड़ियों की सफाई कराई जा रही है।

उर्दू कालोनी के निकट नई तहसील रोड पर सफाई अभियान चल रहा है। बाढ़ और बारिश के बाद इस रोड की हालत काफी खराब हो गई थी। 

योगी जी की आने पर इसका नजारा ही बदला-बदला सा नजर आने लगा है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि 
साफ-सफाई कराने के लिए जिला पंचायत राज विभाग के 400 सफाईकर्मी लगाए गए हैं।

इसके अलावा नगर पालिका परिषद रामपुर के करीब 200 कर्मचारी और नगर पंचायत केमरी के 100 कर्मचारी भी लगाए गए हैं।

नगर पालिका परिषद रामपुर के ठेका कर्मचारी, संविदा और स्थायी सभी कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था में लगाया गया है। 

इसके अलावा स्वार रोड पर लगी लाइटों को दुरुस्त कराया जा रहा है और खंभों पर भी रंग पॉलिश कराया गया है। 

 संवाददाता सुधीर शर्मा की रिपोर्ट

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close