बेटे ने पीट-पीटकर कर दी मां की हत्या, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बेटे ने पीट-पीटकर कर दी मां की हत्या, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Friday, November 12, 2021 | November 12, 2021 Last Updated 2021-11-12T09:29:35Z
    Share
बेटे ने पीट-पीटकर कर दी मां की हत्या, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::थाना
अजीमनगर क्षेत्र में एक गॉव मे बेटे के खिलाफ मां की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। 

जहाँ घर के बंटवारे को लेकर भाइयों में हुई मारपीट के बाद मां की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी बेटे और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव की है। गांव निवासी युवक का आरोप है कि उसके छोटे भाई फारुख के साथ घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। 

विवाद इतना बड़ा कि दोनों भाइयों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान आरोपी फारुख ने पत्नी के साथ मिलकर अपनी मां अख्तर जहां को लाठी-डंडों से पीट दिया। 

झगड़े में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक की मां अख्तर जहां (60) की मौत हो गई। मृतक का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया था। 

गांव वालों के समझाने पर परिजनों ने मृतका को सुपुर्द ए खाक कर दिया। मृतका के बड़े बेटे ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की तो मुकदमा लिखने के आदेश हुए। 

गुरुवार को पुलिस ने आरोपी बेटे फारुख और उसकी पत्नी रुखसाना उर्फ मैना के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अजीमनगर प्रदीप कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
 संवादाता सुधीर शर्मा की रिपोर्ट
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close