आज कोसी घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आज कोसी घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Friday, November 19, 2021 | November 19, 2021 Last Updated 2021-11-19T12:54:37Z
    Share
आज कोसी घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::रामपुर के लालपुर कोसी घाट पर आज गंगा स्नान पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। 

कोसी घाट पर दर्जनों गांव से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कोसी नदी में डुबकी लगाई।रामपुर व लालपुर के बीच अस्थाई पुल ना होने के कारण श्रद्धालुओं को कोसी की तेज धार से होकर निकलना पड़ा।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज लालपुर कोसी घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह तड़के से ही आसपास के दर्जनों गांव से श्रद्धालु आने लगे थे।

कोसी के किनारे सड़क पर दूर तक भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी। शाम तक क्षेत्र के हजारों लोगों ने कोसी नदी में आस्था की डुबकी लगाई। 

स्नान कर श्रद्धालुओं ने दान पुण्य किया और बच्चों का मुंडन भी कराया। कोसी पर अस्थाई पुल ना होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। 

कोसी घाट तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को पानी की तेज धार से होकर निकलना पड़ा। कोसी के एक छोर से दूसरी छोर तक पहुंचने के लिए महिलाओं एवं बच्चों को काफी परेशानी पड़ी। 

शाम तक कोसी में डुबकी लगाने का सिलसिला जारी रहा। कोसी घाट पर पुलिस का भी पुख्ता इंतजाम था। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार एवं कमलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ कोसी घाट पर देर शाम तक जमे रहे।
 संवादाता सुधीर शर्मा की रिपोर्ट
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close