जिलाधिकारी ने माइनर सिल्ट सफाई का किया निरीक्षण
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बिलासपुर की भोगपुर क्षेत्र में माइनर सिल्ट का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने मानक के अनुरूप सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एसडीएम बिलासपुर को सत्यापन की जिम्मेदारी भी सौंपी।
जहां नहरों की सिल्ट की सफाई को लेकर खानापूर्ति के सवाल उठाए जाते हैं तथा साथ ही साथ उन नहरो की सफाई दर्शाई जाती है जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई हैं या उन पर अवैध कब्जा कर रखा है इसी को लेकर जिलाधिकारी ने इसके सत्यापन की जिम्मेदारी एसडीएम को सौंपी है।
साथ ही यह भी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी कि मानक के अनुरूप सफाई हो रही है या नहीं।
नहर खंड के अधिशासी अभियंता सियाराम ने बताया कि जिले में सभी 46 माइनरो पर सफाई का कार्य होना है। 46 माईनरो में से 32 पर कार्य चल रहा है। निरीक्षण में उप जिलाधिकारी बिलासपुर निरंकार सिंह भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर