रामपुर का इतिहास लिखने वाले शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता शौकत अली खां नहीं रहे

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर का इतिहास लिखने वाले शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता शौकत अली खां नहीं रहे

Monday, November 22, 2021 | November 22, 2021 Last Updated 2021-11-22T14:43:16Z
    Share
रामपुर का इतिहास लिखने वाले शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता शौकत अली खां नहीं रहे


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::रामपुर
शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के अध्यक्ष शौकत अली खां का आज सोमवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। 

शोकत अली खाँ 75 वर्ष के थे। उनके निधन से रामपुर के राजनैतिक, सामाजिक और साहित्य जगत में शोक है।

अधिवक्ता शौकत अली खां का जन्म 11 जून 1946 को रामपुर में ही हुआ था। उनकी प्राथमिक शिक्षा राजद्वारा तथा 1962 में रजा इंटर कॉलेज रामपुर से ही इंटर की  शिक्षा ग्रहण की। शौकत  अली खां ने 1967 में लखनऊ से एलएलबी की डिग्री हासिल कर  रामपुर कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे। 

शोकत अली खाँ रामपुर का इतिहास सहित दर्जनों पुस्तकों के लेखक थे। एक माह पूर्व 24 अक्टूबर को उन्हें सौलत पब्लिक लाइब्रेरी का अध्यक्ष चुना गया था। 

बीते 4 नवंबर को उन्होंने अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की थी। उनकी नमाज़े जनाजा सोमवार को शाम साढ़े चार बजे नवाब गेट पर हुई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। 

शौकत अली खान अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। उनके निधन से राजनैतिक, सामाजिक और साहित्य जगत में शोक है। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां, पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, काशिफ खां ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उधर, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अरशद खां गुड‌डू जनाजे की नमाज में शरीक हुए और गम का इजहार किया। 

कांग्रेस लीडर आसिम खान ने कहा उनका हमारे बीच से यूं चले जाना रामपुर की अदबी सियासी समाजी व मिल्ली दुनिया का बड़ा ख़सारा है जिसकी भरपाई मुमकिन नहीं।
रिपोर्ट, 
वरिष्ठ संवाददाता सुधीर शर्मा
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close