बदायूँ-मेरठ राज्य मार्ग पर बड़ा हादसा
गन्ने से भरे ओवरलोडिंग ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से अर्टिका कार घुसी तीन महिलाए सहित पांच घायल। बालिका बाल-बाल बची।
अनियंत्रित होकर पलटे ट्राली में दबकर दो लोगो की मौत, एक शव निकाला गया।
सहसवान (यू पी केसरी 24) : बदायूँ-मेरठ राजमार्ग अट्ठारह थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र सीमा के अंतर्गत ग्राम चंदनपुर के सामने एक ही दिशा से ओवरलोडिंग ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से आ रही आर्टिका कार की टक्कर हो जाने से कार में सवार 7 लोगों में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक बालिका तथा उसके पिता को मामूली खरोच आई वही अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर दो लोगों की मृत्यु हो गई एक के शव को क्षतिग्रस्त हालत में बाहर निकाल लिया जबकि ट्राली के नीचे एक युवक के दबे होने की संभावनाएं व्यक्त की गई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा जेसीबी के माध्यम से ट्राली में भरे गन्ने को हटाने का काम समाचार लिखे जाने तक किया जा रहा है। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। जबकि मृतक की समाचार लिखे जाने तक पुष्टि नहीं हो सकी थी पुलिस ने पुष्टि के लिए मृतक के शव को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से शिनाख्त करने की गुहार की है।
मिली जानकारी के अनुसार बदायूँ मेरठ राज्य मार्ग संख्या-18 सहसवान बबराला मार्ग के मध्य ग्राम चंदनपुर के निकट थाना कोतवाली सीमा क्षेत्र के अंतर्गत बबराला की दिशा से एक ही दिशा में गन्ने से ओवरलोड भरी हुई एक ट्रैक्टर ट्राली तथा उसके पीछे एक अर्टिका कार तीव्र गति से सहसवान की ओर आ रहे थे। कि ग्राम चंदनपुर के ठीक सामने तीव्र गति से आ रही अर्टिका कार ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली के नीचे घुस गई ट्रैक्टर ट्राली के नीचे अर्टिका कार में बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई आर्टिका कार में अनुराग पांडे पुत्र रामकुमार 45 वर्ष अभिषेक पांडे पुत्र रामकुमार 43 वर्ष शोभा पांडे पत्नी अनुराग पांडे 42 वर्ष संगीता पत्नी अशोक पांडे 35 वर्ष प्रतिमा पत्नी शिवम पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि गाड़ी में बैठे शिवम पांडे मामूली रूप से घायल हुए तथा उनकी 2 वर्षीय पुत्री बाल बाल बच गई सभी घायलों को एंबुलेंस बहन के माध्यम से तत्काल सीएससी से सहसवान लाया गया जहां गंभीर हालत होने पर पांच घायलों की हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
शिवम पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि वह गाजियाबाद में परिजनों पर एक पारिवारिक कार्यक्रम संपन्न करने के उपरांत जनपद हरदोई ग्राम प्रितपाल पुर आर्टिका कार से जा रहे थे। कि बीच रास्ते में हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर गन्ने से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से उसके नीचे दबकर दो लोगों की मृत्यु हो गई जिसमें एक युवक को गंभीर हालत में गन्ने हटा कर बाहर निकाल लिया गया। जबकि दूसरे युवक को बाहर निकालने के लिए थाना कोतवाली पुलिस द्धारा जेसीबी के माध्यम से गन्ना हटाने के साथी ट्रैक्टर ट्राली को सीधा करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मृतक की उम्र 40 वर्ष बताई गई है मृतक की जेब में कोई अभिलेख पहचान पत्र नहीं है।
बताया जाता है। गन्ने से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ग्राम समसपुर कुंवरी से गन्ना भरकर बिसौली शुगर मिल के लिए जा रही थी। समाचार लिखे जाने तक मृतक की सब की पुष्टि नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मृतक के शव का फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल करते हुए लोगों से शिनाख्त कराए जाने की गुहार की है। अर्टिका कार में हुए हादसे की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। अर्टिका कार में 7 लोग सवार थे।
सहसवान से सन्नी मिश्रा की रिपोर्ट