कोयला टोल प्लाजा पर किसानों का अपनी मांगों को लेकर धरना जारी
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::रामपुर जनपद में भाकियू के कार्यकर्ताओं का रामपुर हल्द्वानी नेशनल हाईवे स्थित कोयला टोल प्लाजा पर अभी धरना जारी है।
धरने पर बैठे भाकियू के कार्यकर्ताओं के अनुसार आंदोलन में अब एमएसपी को कानूनी जामा पहनाने की मांग जोरदार तरीके से उठाई जा रही है।
किसान अपनी मांगों को लेकर चार महीने से आंदोलन कर रहे हैं। मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब ने कहा कि किसानों की कई मांगें हैं, जिनका सरकार निराकरण करे।
उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक एमएसपी समेत सारी मांगे पूरी नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, जिले के तमाम किसान गाजीपुर बार्डर पर मौजूद हैं।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर