उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में दी जानकारी
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मिलक के प्राथमिक विद्यालय ग्राम पटिया, प्राथमिक विद्यालय ग्राम शिवनगर, प्राथमिक विद्यालय ग्राम परम, प्राथमिक विद्यालय ग्राम अहमदनगर कुन्दनपुर एवं प्राथमिक विद्यालय ग्राम रहपुरा में विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया।
शिविर में सचिव रमेश कुशवाहा द्वारा कन्या भ्रूण हत्या, बालिकाओं के साथ भेदभाव, बालिकाओं के जन्म और शिक्षा के अधिकार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की जाने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता तथा बालिकाओं हेतु शिक्षा से संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को खुद पर गर्व करना चाहिए। वह दो कुल को तारती हैं।
जिन महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है उन्हें विधिक सेवा प्राधिकरण मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है।
शिविर में नायब तहसीलदार द्वारा लोगों को जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, वारिसान प्रमाण पत्र एवं तहसील स्तर की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की भी जानकारीयां दी गई।
इस मौके पर नायब तहसीलदार मिलक आर्ची गुप्ता, थानाध्यक्ष मिलक, कानूनगो, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर