लालपुर के अस्थाई पुल का हुआ निर्माण कार्य शुरू रामपुर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लालपुर के अस्थाई पुल का हुआ निर्माण कार्य शुरू रामपुर

Wednesday, November 24, 2021 | November 24, 2021 Last Updated 2021-11-24T14:31:11Z
    Share

लालपुर के अस्थाई पुल का हुआ निर्माण कार्य शुरू


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: रामपुर टांडा मार्ग के बीच लोगों के लिए बाधा बनी कोसी नदी का अस्थाई पुल के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। 

अस्थाई पुल से कोसी नदी के पार टांडा क्षेत्र के लोगों को रामपुर आने जाने में काफी हद तक राहत मिलेगी। 

जनपद रामपुर के रामपुर टांडा मार्ग पर कोसी नदी का अस्थाई पुल जो कि 20 अक्टूबर को आई बाढ़ से बह गया था, लोगों को रामपुर तक पहुंचने में काफी लंबा सफर तय करना पड़ रहा था। 

नदी पर लगभग 50 लाख की आबादी वाले क्षेत्र के लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। सिंचाई विभाग ने कोसी नदी पर अस्थाई पुल का बुधवार आज से बनवाने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। 

इस अस्थाई पुल बनने से टांडा और सैदनगर क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने कहा कि रामपुर से टांडा  सैदनगर जाने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। 

अस्थाई पुल बनने से लोगों को उन दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उधर अस्थाई पुल के कार्य शुरू होने से क्षेत्र वासियों में काफी खुशी है। 
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close