रामपुर मे उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मनाया गया छठ पर्व
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::
जनपद रामपुर में आज प्रातःउगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही श्रद्धालुओं ने सुख व शांति की कामना की।
इसके साथ ही उपवास भी पूरा हो गया। पूजा-अर्चना के साथ ही छठ पर्व भी संपन्न हो गया।
छठ पूजा के आज आखिरी दिन उगते सूर्य की उपासना करने का विधान है।जिसमें श्रद्धालु द्वारा जल में उतरकर सूर्य देवता को अर्घ्य दिया जाता है।
जिसको लेकर आज शहर में रहने वाले पूर्वी समाज के लोगों ने भक्ति भाव से छठ पूजा की। घरों में पकवान बने तथा साथी साथ बाजार से खरीदारी भी हुई।
आज गुरुवार की सुबह उगते सूर्य की पूजा करने के लिए लोग ज्वाला नगर कृष्णा मंदिर में एकत्र हुए। कई परिवार शोभायात्रा के तौर पर भी मंदिर की ओर गीत गुनगुनाते जाते दिखे।इसमें लोग छठ माता का गुणगान करते रहे।
लोगों ने मंदिर में जाकर भोजपुरी भाषा में छठ के गीत गाए। पूरब की संस्कृति के इस नजारे ने सभी को आनंद विभोर कर दिया। मंदिर में बने कुंड में पूजन हुआ। महिलाएं जल में उतरीं और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।
सूप को लेकर चारों तरफ परिक्रमा की और सभी दिशाओं में ईश्वरीय शक्तियों को नमन किया। परिवार के साथ छठ माता का पूजन किया।
कृष्णा मंदिर के अलावा रजा टैक्सटाइल्स मैदान, राम मनोहर लोहिया पार्क ज्वाला नगर, कचहरी परिसर व सीआरपीएफ में भी इसी तरह का नजारा दिखा।
श्रद्धालुओं ने पूजन के बाद उपवास भी खोला गया साथ ही इसके साथ ही प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही छठ पूजा का त्योहार श्रद्धा व उल्लास के बीच संपन्न हो गया।
संवाददाता सुधीर शर्मा की रिपोर्ट