आय प्रमाण पत्र को लेकर बदायूं तहसील कर्मचारी कर रहे नागरिकों को परेशान
राजस्व निरीक्षक कर रहे मनमानी लोगों कर रहे परेशान
बदायूं – तहसील अंतर्गत ग्राम दहेमी निवासी अखिलेश शंखधार पुत्र श्रीदत्त शर्मा ने अपना आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया, जिसमें आवेदक का आवेदन अस्वीकृत कर दिया गया और अस्वीकृत करने का कारण में लिखा गया है कि पेंशन की स्लिप संलग्न करें।

आप सभी को यह भी अवगत करा दें कि जब ऑनलाइन आवेदन किया जाता है तो उसमें आवेदक का फोटो स्वयं का घोषणा पत्र और पते के प्रमाण के लिए कोई भी अभिलेख दे सकते हैं, जैसे आधार कार्ड,राशन कार्ड उक्त प्राप्त आवेदन पत्र पर राजस्व निरीक्षक जांच करते हैं,जांच में आवेदक की जो भी स्थिति पाई जाती है वैसी स्थिति में आवेदक की आमदनी को देखते हुए आवेदक की आय का आंकलन कर आवेदन को अग्रसारित कर देते हैं।
आवेदक का आरोप है कि बदायूं तहसील का अलग ही सिस्टम नजर आ रहा है, आवेदन की अस्वीकृति से स्पष्ट होता है कि आय प्रमाण पत्र को लेकर कहीं न कहीं सिस्टम में गड़बड़ी है उच्च अधिकारियों को इस पर संज्ञान लेना चाहिए, बदायूं तहसील में अब तक एक माह में दो मामले सामने आए हैं,

एक मामला ग्राम हरहरपुर नरसिंहपुर का है और एक दहेमी का हरहरपुर नरसिंहपुर के मामले में विभाग राजस्व निरीक्षक को क्लीन चिट दे रहा है, और शिकायतकर्ता को भ्रामिक सूचना दे रहा है, दोनो ही मामले में बदायूं तहसील के राजस्व निरीक्षक नियम के विरूद्ध चल रहे हैं।आवेदकों ने उक्त मामले शिकायत दर्ज कराई है।
आवेदकों ने उक्त मामले शिकायत दर्ज कराई है।