रामपुर में आज एक सौ सत्तावन बूथों पर वैक्सीनेशन हुआ शुरू
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::रामपुर के 16 लाख लोगों के टीकाकरण कराने के बाद अभियान तेज किया गया है।
आज गुरुवार को अभियान चलाया गया। जनपद रामपुर में लगातार टीकाकरण कराया जा रहा है।
जनपद में अब तक 11.84 लाख लोगों ने पहली जबकि दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 4.53 लाख पहुंच गई है।
इस प्रकार जनपद रामपुर में टीकाकरण कराने वाले लोगों की संख्या 16.38 लाख पार कर गई है।
आज गुरुवार को भी टीकाकरण का अभियान शुरू किया गया। जिसमें जिले के 157 बूथों पर टीकाकरण शुरू किया गया है।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर