लिफ्ट देकर युवकों ने युवती को कार में बिठा कर किया दुष्कर्म
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):: रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र की एक युवती को लिफ्ट के बहाने कार में बिठाकर एक के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज।
जनपद रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण का कहना है उसकी बेटी स्वार कोतवाली क्षेत्र के गांव एक रिश्तेदारी में रह रही थी।
30 अक्टूबर को ग्रामीण की बेटी अपने घर आने के लिए मुंशीगंज चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी समय उसी गांव के दो युवक कार से आए। युवकों ने उसे घर चलने को कहकर कार में बैठा लिया।
ग्रामीण का आरोप है कि रास्ते में युवकों ने तमंचे के बल पर चुप रहने की धमकी देकर उसे एक गन्ने के खेत में ले गए। जहां ले जाकर दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी व्यक्ति को वहीं छोड़कर फरार हो गए।
युवती ने घर आकर अपने परिजनों को आपबीती बताई। परिजन युवती को लेकर स्वार कोतवाली आए। स्वार कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मामले की शिकायत आला अफसरों तक से की लेकिन अफसरों कि न सुनने पर ग्रामीण को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
न्यायालय में सुनने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। न्यायालय के आदेश पर स्वार कोतवाली पुलिस ने सलीम अहमद व अशरफ अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। स्वार कोतवाल हरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर