रामपुर कलक्ट्रेट में किसानो ने अपनी मांगों को लेकर दिया बेमियादी धरना
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::रामपुर में समस्याओं को लेकर भाकियू ने कल कलेक्ट्रेट पर धरना दिया जो कि आज दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा।
किसानों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। बिजली, सिंचाई और गन्ना किसानों की समस्या को लेकर किसान कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना दे रहे है।
किसानों ने आज दूसरे दिन भी अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने अपना खाना भी धरना स्थल पर ही बनाया।
जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि अधिकारियों ने कुछ मागें मान ली हैं। बाकी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए धरना जारी रहेगा।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर