हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष ने नाले में गिरी गाय को निकालकर कराया उपचार
नेशनल 24 न्यूज़
बदायूँ/उत्तर प्रदेश
बिसौली : नगर के आंवला दबतोरी रोड बाईपास साईं मंदिर के समीप एक गोवंश एक गाये अचानक नाले में गिर गई और वह निकलने में असमर्थ थी उधर से गुजर रहे हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष व गौ सेवक पुनीत कुमार शाक्य ने हरिओम सिंह फौजी की मदद से गाय को नाले से सकुशल निकालकर एवं ठंड की पीड़ा को देखते हुए विपिन यादव ने आग जलाकर गाय को तपाया तब कहीं जाकर गाय को थोड़ा आराम मिला तभी जिला उपाध्यक्ष पुनीत कुमार शाक्य ने वेटनरी डॉक्टर को फोन पर सूचित कर उपचार कराया गाय की हालत को ठीक-ठाक देखकर राहत की सांस ली आंवला दबतोरी रोड बाईपास साईं मंदिर के पीछे मौके पर नगर अध्यक्ष केपी मौर्य महामंत्री मुकेश प्रजापति वीरेंद्र मौर्य मनोज कुशवाह हरिओम सिंह विपिन यादव अमर रस्तोगी सुभाष आदि मौजूद रहे नगर में चारों तरफ गौ सेवकों की प्रशंसा की जा रही है।
बदायूँ से वरिष्ठ संवाददाता मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट