रामपुर में श्री गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभात फेरी
नेशनल 24 लाइव
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: जनपद रामपुर में आज गुरुवार को सिख गुरु श्री गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी सिविल लाइंस स्थित रामनाथ कॉलोनी की गलियों में होते हुए गुरुद्वारे पर जाकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष से वातावरण भी भक्ति में हो गया।
प्रभात फेरी का रास्ते में कई स्थान पर स्वागत भी किया गया। प्रभात फेरी में स्त्री सत्संग सभा की ओर से महिलाएं भी कीर्तन करती हुई चल रही थी।
इस मौके पर सरदार गुरजीत सिंह आहूजा, अवतार सिंह, अमरजीत सिंह, प्रेम अरोड़ा, मनमोहन सिंह एवं जगजीत कौर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर