अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा ग्राम पंचायत लोथर सराय सावल मार्ग
बदायूं/उत्तर प्रदेश
उघैती (National 24 Live )सहसवान क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोथर में लोथर सराय सांवल मार्ग पर कई महीनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है अधिकारी देख कर अनदेखा करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया। कि सड़क पर पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण नही होने के कारण मार्ग में जलभराब की समस्या बनी हुई है जलभराब होने के कारण गांव में मलेरिया डेंगू जैसी अनेक खतरनाक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है गांव के साथ साथ क्षेत्र के राहगीरों को जलभराब से होकर गुजरना पड़ता है वहीं सराय सांवल रियोनाई कूबरी के विद्यार्थियों ने बताया की जब हम इस कीचड़ भरे जलभराब से होकर गुजरते हैं आये दिन हमारी साइकिलें जलभराब में गिर जाने से हमें चोटें भी आयीं हैं लेकिन अभी तक इस जलभराब कि समस्या से हमें छुटकारा नही मिल पाया है। इसको लेकर लगातार उच्च अधिकारियों से बार बार शिकायत की है लेकिन नाली निर्माण को लेकर बार बार कहासुनी कर अधिकारी अनदेखा करने में लगे हुए हैं