बिजली-चिकित्सा और राशन कार्डों की समस्याओं से लोग परेशान : नवेद मियां
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::जनपद
रामपुर में पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने आज बुधवार को शहर विधानसभा क्षेत्र के गाँव ककरौआ, शहजादनगर, फैजुल्लानगर, अलीनगर जनूबी, बहपुरा और बहपुरी पहुंचे। जहाँ लोगों ने नवेद मियां का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
गांव में आयोजित सभा में नवेद मियां ने कहा कि देहात के लोगों के लिए नूर महल हमेशा से ही उनका घर रहा है। उन्होंने कहा कि गांव वालों को पहले की तरह आगे भी पूरा मान सम्मान मिलेगा।
नवेद मियां ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा सेवाएं बेहतर बनाना, बिजली विभाग के उत्पीड़न पर रोक लगाना और राशन कार्डों से जुड़ी समस्याओं को निपटाना होगी।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, शहर अध्यक्ष नोमान खां, वरिष्ठ नेता मामून शाह खां, अकरम सुल्तान, मास्टर फिरोज खां, सज्जाद अली, गुलफाम बीडीसी, नाज़िम सिद्दीकी, असलम सैफी आदि थे।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर