खनन माफियाओं तथा स्टोन क्रेशर संचालकों के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन रामपुर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खनन माफियाओं तथा स्टोन क्रेशर संचालकों के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन रामपुर

Tuesday, December 21, 2021 | December 21, 2021 Last Updated 2021-12-21T13:19:05Z
    Share
खनन माफियाओं तथा स्टोन क्रेशर संचालकों के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन रामपुर

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने आज मंगलवार को तहसील परिसर जाकर खनन माफियाओं एवं स्टोन क्रेशर संचालकों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।

जनपद रामपुर के स्वार कोतवाली मार्ग स्थित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यालय पर प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी एकत्रित हुए। यहां से व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अनवर अली के नेतृत्व में तहसील पहुंचकर खनन माफियाओं एवं स्टोन क्रेशर के संचालकों के खिलाफ नारेबाजी की एवं प्रदर्शन कर धरना दिया। 

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार शरद कुमार एवं सीओ श्रीकांत प्रजापति को सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र में स्टोन क्रेशर के द्वारा अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। स्टोन क्रेशर के द्वारा रात्रि के समय कोसी नदी से भारी मात्रा में खनन निकाला जा रहा है।

रात्रि के समय खनन किए जाने के कारण जिन किसानों की जमीन कोसी नदी के किनारे है उनकी खेत के साथ फसल भी पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार कोई भी स्टोन क्रेशर किसी भी नदी से 5 किलोमीटर के दायरे से बाहर होना चाहिए। 

यदि कोई स्टोन क्रेशर 5 किलोमीटर के अंदर आता है तो उसका लाइसेंस निरस्त होना चाहिए। 
प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष अनवर अली, राकेश चंद्रा, नफीस कादरी, साजिद पाशा, समीर पाशा, मन्नू मेंबर, अजेंद्र राठौर, गुड्डू भाई, फैज खान, इमरान हाशमी, हाशिम शान, अरबाज आलम, शाह जमाल, मोहम्मद आसिफ, आरिफ सलमान, फारुख, इदरीश खान, गगन सचदेवा, सभासद इस्लाम एवं इमरान आदि लोग मौजूद। 
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close