सपा, बसपा,कांग्रेस की होगी प्रदेश से विदाई : केशव प्रसाद मौर्य

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सपा, बसपा,कांग्रेस की होगी प्रदेश से विदाई : केशव प्रसाद मौर्य

Monday, December 27, 2021 | December 27, 2021 Last Updated 2021-12-28T00:16:00Z
    Share
सपा, बसपा,कांग्रेस की होगी प्रदेश से विदाई  : केशव प्रसाद मौर्य
प्रदेश में भाजपा 300 सीटें पार कर सरकार बनाएगी 
सपा, बसपा,कांग्रेस ने प्रदेश में जातिवाद फैलाया 
जन विश्वास यात्रा बदायूं पहुँची, दर्जनों जगह हुआ भव्य स्वागत।

बदायूं ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन विश्वास यात्रा कासगंज जनपद से बदायूं सीमा में भागीरथ घाट कछला से प्रवेश करने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में निकाली गई। जिसका दर्जनों जगह भव्य स्वागत किया गया।
  उझानी__ भाजपा की जन विश्वास यात्रा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में बदायूं की सीमा उझानी के कछला गंगा घाट से प्रारंभ हुई। जनविश्वास यात्रा की बस पर केन्द्रीय सहकारिता मंत्री बीएल वर्मा के अलावा सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता आदि लोग सवार थे। 
कछला से शुरू होने के बाद यात्रा का कछला कस्बा के चैराहा, दहेमू, बुटला बोर्ड, छतुईया, उझानी बाइपास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बदायूं जिले के उद्योगपति डीके भारद्वाज ने विशाल जनसमूह के साथ केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया 
 श्री मौर्य ने मंच साझा किया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने उत्तर प्रदेेश को उत्तम प्रदेश बना दिया है जहां पर सिर्फ और सिर्फ विकास है। उन्होंने कहा कि योगी ने गुण्डों और माफियाओं से प्रदेेश एवं उसकी जमीन को खाली करा कर गरीबों को आवास देने शुुरू कर दिए हैं जो एक नया प्रयोेग है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में गुण्डा माफियाओं ने प्रदेेश छोड़ दिया है जो अधिकतर जेलों मे रह रहे हैं। श्री मौर्य ने कहा कि आगामी विस चुनाव में भाजपा तीन सौ से पार जाकर अपनी सरकार बनाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वायदे किए उसे पूरा करके दिखाया।
 बाइपास के बाद नगर के प्रवेेश करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से यात्रा का स्वागत किया। नगर के मुख्य चैराहें पर एक दावेदार ने डिप्टी सीएम के स्वागत के जोरदार इंतजाम किए थे लेकिन श्री मौर्य यहां पर नहीं रोक सके, यात्रा बाइपास हाइवे होती हुई संजरपुर पहुंची और वहां से बिल्सी को रवाना हो गई। 
यात्रा के दौरान डिप्टी सीएम के समक्ष बिल्सी विस सीट के तमाम दावेदार जनता को भूल गए और खुद के शक्ति प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे थे।
सिरासौल_ में जनसभा को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बोधित करते हुए कहा सपा, बसपा,कांग्रेस ने प्रदेश में जातिवाद फैलाया है। जबकि भाजपा सरकारों ने सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के अपने नारे के साथ काम किया है। भाजपा सरकार में सर्व समाज का विकास देखकर विपक्ष बौखलाया हुआ है। इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। इसके साथ ही सपा, बसपा व कांग्रेस सहित अन्य दलों की प्रदेश से पूरी तरह विदाई होगी।
उन्होंने कहा  कि भाजपा सरकारों ने सुशासन दिया है, जबकि पूर्व की सरकारों ने जनता को गुंडागर्दी, भय और भ्रष्टाचार का माहौल दिया था। 
इसके साथ ही जनसभा में उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। सपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस भी अपराधियों से डरती थी और शाम के पांच बजते ही चौकियों पर ताले लग जाते थे। बहन- बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। डर के मारे लोग प्रदेश से पलायन कर रहे थे। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद अपराधियों का खात्मा हुआ है। जनता अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। पूर्व की सरकारों में कुछ जिलों में विकास होता था, लेकिन हमारी सरकार में बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के सभी 75 जिलों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में सड़कों को दुरुस्त कराया गया और हाईवे का जाल बिछा दिया गया है  
 केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा विपक्ष के पास तो कोई मुद्दा ही नहीं है। सपा, बसपा, कांग्रेस को जनता नकार चुकी है। इन सबको आराम चाहिए और भाजपा को काम चाहिए।
जनसभा में उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निधाना साधा। उन्होंने केंद्र की मोदी और सूबे की योगी सरकार की उपलब्धियां बताईं।
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा हमारा लक्ष्य विकास है। हम विकास के मुद्दे की बात करते हैं। विकास और सुशासन हमारी सरकार का संकल्प है। 
क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार के कार्यकाल में देश के साथ ही उत्तर प्रदेश की पूरी दुनिया में अलग पहचान बनी है। डबल इंजन की सरकारों से प्रदेश का विकास हुआ है। पूर्व सरकारों में विपक्षी दलों के नेता अपनी तिजोरियां भरने में लगे रहते थे। 
सांसद धर्मेंद्र कश्यप , सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता , नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरीश शाक्य ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री जिला प्रभारी राकेश मिश्रा एमएससी मानवेन्द्र प्रताप सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्योराज सिंह प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी विधायक धर्मेन्द्र शाक्य मनोज मसीह नवल तिवारी सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य केशव चौहान धीरज सक्सेना शिशुपाल शाक्य वीरेन्द्र राजपूत उदयवीर दिवाकर नेकपाल कश्यप विजय रत्न फ़ौजी दीपक गुप्ता धीरज सिंह सीमा राठौर ज्ञानेंद्र चौहान संदीप चौहान अनुराग दीक्षित विष्णु वार्ष्णेय गुलशन प्रताप अनुज माहेश्वरी समेत सैकड़ों उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य का राधेलाल इंटर कॉलेज कछला में जिलाधिकारी दीपा रंजन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ0पी0 सिंह ने डिप्टी सीएम को बुके देकर जनपद में स्वागत किया।




डिप्टी सीएम की रानैट चौराहे पर  नहीं हुई सभा , विशाल जनसमूह मायूस होकर लौटा
क्षेत्रीय विधायक ने किया संबोधन
बिसौली(बदायूं) । भाजपा की जनविश्वास यात्रा में शामिल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रानैट चौराहे पर प्रस्तावित सभा को संबोधित किए बिना ही हैलीकाप्टर में सवार होकर निकल गए। श्री मौर्य को सुनने आया विशाल जनसमूह मायूस होकर घरों को लौट गया।
जनविश्वास यात्रा में शामिल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सभा रानैट चौराहे पर प्रस्तावित थी। इसके लिए भाजपाईयों के साथ साथ प्रशासन ने भी खासी व्यवस्था कर रखी थी। कछला में श्री मौर्य का हैलीकाप्टर उन्हें उतारकर नगर स्थित प्राचीन रामलीला ग्राउंड में उतरा। यहां भी प्रशासन ने भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया था। श्री मौर्य को जनविश्वास यात्रा के साथ रानैट चौराहे पर जनसभा को संबोधित करना था। विधायक कुशाग्र सागर समेत तमाम भाजपाई श्री मौर्य का इंतजार करते रहे। बताते हैं कि डिप्टी सीएम बिल्सी से ही यात्रा बीच में छोड़कर हैलीपैड पहुंचे और शाम साढ़े चार बजे उनका हैलीकाप्टर उड़ गया। जब यह सूचना भाजपा समर्थकों को हुई तो सभी मायूस हो गए। इधर समाचार लिखे जाने तक यात्रा का नगर में प्रवेश नहीं हो सका था। इससे पहले रानैट पर जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि जनता विरोधियों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि जनता सपा सरकार में गुंडे माफियाओं के आतंक को अभी तक भूली नहीं है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, आसफपुर ब्लाक प्रमुख ओमकृष्ण, पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक, अक्कू रस्तोगी, सनवीर पाल, चंद्रपाल शर्मा आदि भाजपाई मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close