व्यापारी ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मोदी पर लूट और जान से मारने का लगाया आरोप

Notification

×

All labels

All Category

All labels

व्यापारी ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मोदी पर लूट और जान से मारने का लगाया आरोप

Wednesday, December 22, 2021 | December 22, 2021 Last Updated 2021-12-22T12:50:22Z
    Share

व्यापारी ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मोदी पर लूट और जान से मारने का लगाया आरोप

नेशनल 24 न्यूज़
बदायूँ/उत्तर प्रदेश
बदायूँ : शहर के प्रिंटिंग व्यापारी ऐड गुरु एडवोटिजिंग के मालिक अमित वार्ष्णेय(रिंकू) के प्रतिष्ठान पर शराब के नसे में धुत भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मोदी, विकास महेश्वरी , पंकज साहू कुछ अन्य साथियो के साथ शाम दुकान बंद करने के समय पहुंचा।
वहां पहुंचकर जबरन प्रिंटिंग कराने का दबाव बनाने लगा। प्रिंटिंग न करने पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मोदी ने व्यापारी के साथ अभद्रता की, दुकान मे बैठी महिला ग्राहक और अन्य ग्राहक का हवाला देते हुए व्यापारी ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन नशे में धुत अपने साथियों के साथ मनोज मोदी ने व्यापारी को गंदी गंदी गालियां दी और उसके साथ हाथापाई चालू कर दी साथ ही व्यापारी से रुपए छीनने का प्रयास भी किया।
जब मौके पर आसपास के लोग जमा हुए।तो जान से मारने की धमकी देकर वहा से फरार हो गए।
व्यापारी ने अपनी जान की सुरक्षा को देखते हुए सिविल लाइन थाने में तहरीर दे दी है।

बदायूँ से जिला संवाददाता मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close